Homeबीकानेरपत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर आई एफ डब्ल्यू जे ने शिव विधायक...

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर आई एफ डब्ल्यू जे ने शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी को सौंपा ज्ञापन

(मदन मोहन गर्ग)

 गंगापुर सिटी/बाड़मेर। स्मार्ट हलचल/पत्रकार संगठन आई एफ डब्ल्यू जे जैसलमेर द्वारा शुक्रवार को शिव (बाड़मेर) विधानसभा क्षेत्र से विधायक रविन्द्र सिंह भाटी को उनकी निजी यात्रा के दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष गणपत दैया एबीपी न्यूज के नेतृत्व में पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।उन्होंने उपस्थित पत्रकार बंधुओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री को इस विषय पर पत्र लिखेंगे तथा आवश्यकता होने पर मुख्यमंत्री से मिलकर पत्रकारों की विभिन्न मांगों जिनमें चिकित्सा , यातायात सुविधा , टोलमुक्त यात्रा बीमा पॉलिसी सहित अन्य समस्याओं के निराकरण कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे।इस मौके पर संगठन से जुड़े विमल भाटिया आज तक , शंकर दान दैथा ज़ी न्यूज़ राजस्थान , सूर्यवीर सिंह फर्स्ट इंडिया , श्रीकांत व्यास एनडीटीवी , सिकंदर शेख भास्कर डिजिटल , हसन कंधारी दैनिक नवज्योति , तनेराव सिंह खबर फास्ट , घेवर सिंह द पुलिस पोस्ट व समाचार प्लस , आसकरण सिंह डेजर्ट स्टोर्म , हरी वल्लभ पुरोहित महाज्ञान एवं सच बेधड़क ,रमेश प्रजापत आवाज इंडिया , तन्मय बिस्सा ईटीवी भारत , जगदीश गोस्वामी पीटीआई , एनबीटी , नवभारत टाइम्स तथा चन्द्रवन गोस्वामी साधना प्लस , न्यूज 18 उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES