गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ में प्रदेश मंत्री का दायित्व मिलने के बाद गंगापुर सिटी पहुंचे समाजसेवी विजय गुप्ता का विभिन्न संगठनों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विजय गुप्ता ने पत्रकारों का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा।
विजय गुप्ता ने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं को सामने लाने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का सम्मान करना समाज के प्रति उनके समर्पण का सम्मान है।
इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने प्रदेश मंत्री बनने पर विजय गुप्ता को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भी उनका अभिनंदन किया। विजय गुप्ता ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि मिली जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा श्रमिकों, कर्मचारियों एवं आमजन के हितों के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।
