-ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने समस्याओं से कराया रूबरू
खखरेरु फतेहपुर। स्मार्ट हलचल|ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश फतेहपुर के प्रदेश सदस्य अमरजीत सिंह व जिलाध्यक्ष कुमुद तिवारी ने अपने पदाधिकारियों के साथ जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक से शिष्टाचार भेंट कर कानून व्यवस्था, जनसुनवाई और मीडिया से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने की अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया, साथ ही पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का भी भरोसा दिलाया। एसपी ने जिले में अपराध कम करने और कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर दिया। पत्रकारों को पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद के लिए सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करने में त्रिवेणी मिश्रा, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र विश्वकर्मा, महेश त्रिपाठी, स्वतंत्र दीक्षित, विमल सिंह, जितेन्द्र त्रिवेदी, सत्यम सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह आदि लोग रहे।
