ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल/जिला अभिभाषक संस्थान चित्तौड़गढ़ द्वारा आयोजित बेडमिन्टन, टेबल टैनिस, लाॅन टैनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन चित्तौड़गढ़ जिला एवं सेशन न्यायाधीश महेन्द्र सिंह सिसोदिया व चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य व संस्थान के अध्यक्ष एस.पी. सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुआ।
इस अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश चित्तौड़गढ़ महेन्द्र सिंह सिसोदिया व चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को बधाई व शुभकामना दी।
उक्त प्रतियोगिता के संयोजक अमित दशोरा व सह संयोजक रेखा कुमावत ने बताया कि यह प्रतियोगिता जिला अभिभाषक संस्थान के अधिवक्तागणों व न्यायिक कर्मचारिगणों के मध्य हुई।
इस दौरान जिला एवं सेशन न्यायाधीश महेन्द्र सिंह सिसोदिया , विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, नगर परिषद पूर्व सभापति सुशील शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नेमीचंद पारीक, जिला क्लब सचिव अरूण चैधरी व वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश चन्द्र दशोरा ने अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर आदित्य चोधरी व अमित कोली ने बताया कि विशिष्ठ अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी लाल पोखरना, महेन्द्रपाल सिंह अरोडा, भोलाराम प्रजापत, शेलेन्द्र झंवर, अनिल ईनाणी, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, नवीन पटवारी, राजन माली एवं अतिथियों का स्वागत संस्थान के उपाध्यक्ष अनुराग दाधीच, सचिव नरेन्द्र योगी, सह सचिव हिमांशु कीर, कोषाध्यक्ष संदीप सेठिया, पुस्तकालय प्रभारी शुभम सुखवाल व पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र सिंह मेडतिया, शेलेन्द्र सिंह राव, योगेश दशोरा, ललित लढ्ढा, मोहम्मद रईस, रोहित खटीक, महिपाल सिंह शक्तावत, विठ्ठल पाण्डे, रमेश चन्द्र न्याति, नरेन्द्र पोखरना, अरविन्द वैष्णव, ममता जीनगर, चन्दा सुथार, राखी राव, कालु लाल सुथार, रमेश शर्मा, अजय विक्रम सिंह, गिरीश दीक्षित, खुमाण सिंह चावडा, लोकेन्द्र सिंह, लोकेश मीणा, सम्पत झणवा, कुलदीप सुवालका, जयदीप बिल्लु, रमेश चन्द्र टेलर, अभिषेक चावला, न्यायिक कर्मचारी संघ के पदाधिकारी राजेश व्यास, विनोद प्रजापति, विकास बैरागी, अम्बु सुहाग आदि ने स्वागत कर प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा व आभार प्रतियोगिता के संयोजक अमित दशोरा ने किया।