Homeभीलवाड़ाविशिष्ट न्यायालय पोक्सो-01 का निर्णय अपहरण व दुष्कर्म प्रकरण में अभियुक्त को...

विशिष्ट न्यायालय पोक्सो-01 का निर्णय अपहरण व दुष्कर्म प्रकरण में अभियुक्त को 10 वर्ष कठोर कारावास,50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया

Published on

स्मार्ट हलचल| विशिष्ट न्यायाधीश, पोक्सो-01, भीलवाड़ा बालकृष्ण मिश्र द्वारा पारित निर्णय में नाबालिग पीड़िता के अपहरण एवं दुष्कर्म के प्रकरण में अभियुक्त को दोषसिद्ध कर दंडित किया गया।
प्रकरणानुसार दिनांक 25.11.2024 को पुलिस थाना प्रतापनगर, भीलवाड़ा में परिवादिनी द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई कि उसकी नाबालिग पुत्री विद्यालय से अवकाश उपरांत घर नहीं लौटी। अनुसंधान के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त सन्नी हरिजन निवासी अंबेडकर बस्ती, कोतवाली भीलवाड़ा के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।
अनुसंधान पूर्ण होने पर अभियोजन पक्ष द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं तथा पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत आरोप-पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान विशिष्ट लोक अभियोजक धर्मवीर सिंह कानावत द्वारा 18 साक्षियों एवं 33 दस्तावेजी साक्ष्यों को प्रदर्शित कर अभियोजन कथन सिद्ध किया गया।
उपस्थित साक्ष्यों एवं अभिलेखों के सम्यक परीक्षण उपरांत न्यायालय ने अभियुक्त सन्नी हरिजन(20 साल) पुत्र पप्पू हरिजन को नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म एवं पोक्सो अधिनियम के अपराध में दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं 50,000 रुपए अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने की दशा में अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

Latest articles

कैथून में ASI बने पीरूमल व कांस्टेबल शिवराम को मिली पदोन्नति

!!  !!स्मार्ट हलचल|कैथून थाना में तैनात राजस्थान पुलिस में अपनी सादगी कर्तव्यनिष्ठा के लिए...

अवैध देशी शराब बेचते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, 176 पव्वे जब्त

लाखेरी - स्मार्ट हलचल|के. पाटन कस्बे के रेल्वे स्टेशन समीप बुधवार को पुलिस ने...

“वर्धमान” ग्रुप ने गौ-सेवा के साथ दिया जीव-दया का संदेश; नन्हीं युवी के सेवा भाव ने जीता सबका दिल

सामाजिक सरोकारों की निरंतरता का संकल्प: 8 मार्च को "वर्धमान" मनाएगा भव्य महिला उत्सव कोटा।...

जिलाध्यक्ष भानु प्रताप के निर्देश पर फसलों का लिया जायजा

इंजीनियर रवि मीणा कोटा : स्मार्ट हलचल|आज देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह जी के...

More like this

भीलवाड़ा नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई प्लास्टिक, गंदगी और अतिक्रमण पर सख्त प्रहार; 76.55 लाख नगरीय विकास कर वसूला

(महेन्द्र नागौरी) स्मार्ट हलचल| भीलवाड़ा शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक, गंदगी और अस्थायी अतिक्रमण से...

जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक, बाल श्रम उन्मूलन पर सख्त निर्देश

31 मार्च तक विशेष अभियान, उपखंड स्तर पर सतर्कता समितियों के गठन के आदेश भीलवाड़ा|स्मार्ट...

खबर का असर: 9 दिन की नींद टूटी, लगी प्रशासक की नाम पट्टिका

सुस्ती पर सवालों के बीच हरकत में आया भीलवाड़ा नगर निगम प्रशासन भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|नगर निगम...