बन्शीलाल धाकड़
कनेरा घाटा :- स्मार्ट हलचल|मंगलवार शाम को कनेरा घाटा क्षेत्र में स्थित बडावलीं ग्राम पंचायत में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जूणजी बावजी के यहां प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भूमि विकास बैंक के चेयरमैन पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट और किसान नेता सोहनलाल आंजना के हाथों मोली बंधन खोलकर किया गया। जूणजी बावजी विकास समिति के सदस्य भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय मेले के शुभारंभ अवसर पर पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट ने सभी को संबोधित करते हुए कहा की मेले हमारी संस्कृति की धरोहर हैं हमें ऐसे मेलों का आयोजन प्रतिवर्ष करते रहना है और सनातन धर्म को सबके कल्याण के लिए मजबूत बनाए रखना है उन्होंने इस अवसर पर सभी मेले में आए भक्तों को पश्चिम बंगाल में भगवा की हुई ऐतिहासिक जीत की बधाई भी दी। इस अवसर पर किसान नेता सोहनलाल आंजना ने भी संबोधित करते हुए कहा कि सदियों से हमारी संस्कृति में मेलों का आयोजन होता आ रहा है हमें धार्मिक स्थलों पर सामाजिक समरसता,सद्भावना और सनातन धर्म की मजबूती के लिए हमेशा काम करते रहना है सभी के कल्याण के लिए सनातन धर्म ही सर्व श्रेष्ठ है, आंजना ने यह भी कहा कि जहां-जहां देश में गंगा निकल रही है वहां वहां भाजपा का भगवा राज यानी की सनातन स्थापित हो चुका है हमें सनातन के माध्यम से जीव मात्र के कल्याण की कामना करनी है। इस अवसर पर जून जी बावजी विकास समिति के अध्यक्ष नाथूलाल कहार, कोषाध्यक्ष बंसीलाल धाकड़, भाजपा मंडल महामंत्री शिवलाल धाकड़, भेरूलाल सेन, यशवंत धाकड़,राजेश गुर्जर सहित समिति के सदस्यों द्वारा अतिथियों और भजन संध्या के कलाकारों का तिलक लगाकर और दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। देर रात तक चली भजन संध्या में सांवलिया सेठ,कृष्ण भगवान, मातेश्वरी और जूणजी बावजी के भजनों का हजारों महिला पुरुष भक्तों ने खूब आनंद लिया। मेले का समापन गुरुवार को होगा।
