Homeभरतपुरजुरहरा ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी का हुआ गठन

जुरहरा ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी का हुआ गठन

श्यामलाल शर्मा जुरहरा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मनोनीत

जुरहरा, जिला डीग रेखचंद्र भारद्वाज: बुधवार की शाम को जुरहरा ब्राह्मण समाज की बैठक स्थानीय ब्राह्मण धर्मशाला में श्यामलाल शर्मा (बाबूजी) की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें कस्बे के ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से स्थानीय ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें श्यामलाल शर्मा (बाबूजी) को अध्यक्ष, गोवर्धन लाल शर्मा को संरक्षक, जीवनलाल शर्मा को उपाध्यक्ष, महेशचंद शर्मा उर्फ पप्पू को कोषाध्यक्ष, रघुवीर शर्मा को मंत्री, गौरव शर्मा को उपमन्त्री, विष्णु शर्मा को प्रचार मंत्री व मोनू शर्मा को सामान संरक्षक मनोनीत किया गया है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES