ब्यावर, : स्मार्ट हलचल|किशोर न्याय बोर्ड, ब्यावर का विधिवत उद्घाटन माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरुन साहब द्वारा किया गया। इस अवसर पर न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख न्यायिक अधिकारीगण में विजय प्रकाश सोनी (एडीजे), वीणू नागपाल (एडीजे), गिरिजा भारद्वाज (एडीजे), ब्रह्मानंद शर्मा (एसीजेएम), प्रवीण चौहान (एसीजेएम), पंकज सांखला (एसीजेएम), प्रवीण शंकर (एमजेएम), मोनिका चौधरी (जेएम), हर्षित शर्मा (जेएम), सतीश फानिन (जेएम) तथा सुषमा जाखड़ (जेएम) उपस्थित रहे।
प्रशासन की ओर से अपर जिला मजिस्ट्रेट, ब्यावर ब्रह्मलाला जाट तथा किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य अशोक दायमा भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। साथ ही बाल विकास अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अभिषेक गुजराती की भी विशेष उपस्थिति रही।
माननीय जिला न्यायाधीश महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि किशोर न्याय बोर्ड की स्थापना से बालकों से संबंधित प्रकरणों के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण में सहायता मिलेगी तथा पुनर्वास एवं सुधार की भावना को बल मिलेगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से समन्वित रूप से कार्य करते हुए बाल हित सर्वोपरि रखने का आह्वान किया
