(बगसिंह राजपुरोहित)
बागरा। स्मार्ट हलचल|बागरा में वशिष्ठ गौत्रीय राजपुरोहित जागरवाल परिवार कि जगतजननी कुलदेवी श्री ज्वाला माताजी के बागरा के बस स्टैंड पर स्थित मंदिर कि द्वितीय वर्षगांठ (वार्षिकोत्सव) समारोह दिनांक -25-03-2026 को बड़े ही धुमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। महोत्सव को बड़े ही भव्य रुप से मनाने को लेकर शनिवार को राजपुरोहित विकास बडावास बागरा कि मंडल उपाध्यक्ष जोरसिंहजी कि अध्यक्षता में ठाकुरजी मंदिर में एक बैठक आयोजित कर विभिन्न विषयों पर चर्चा कर कमेटी सदस्यों को विभिन्न कार्यों कि जिम्मेदारी सौंपी गई। महोत्सव कि तहत चलने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम में दिनांक -24-03-2026, को रात्री एक शाम ज्वाला माताजी के नाम विशाल भक्ति जागरण का आयोजन होगा। जिसमें राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन सम्राट नरसिंह राजपुरोहित अजित एण्ड पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार भजनों कि प्रस्तुति दी जाएगी। तथा भजन संध्या के बीच बीच में आगामी वर्षगांठ के चढ़ावों बोलियां एवं चढ़ावों के लाभार्थियों का बहुमान किया जाएगा। दिनांक -25-03-2026 को सुबह शुभ मुहूर्त में ध्वजारोहण के लाभार्थी राजपुरोहित हिमतसिंहजी कस्तुरजी जागरवाल जागरवाल परिवार द्वारा गाजे बाजे के साथ ध्वजारोहण किया जाएगा। तत्पश्चात आरती तथा अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के बाद महाप्रसादी के लाभार्थी परिवार राजपुरोहित देशाजी सरदारिंगजी करताणी परिवार द्वारा महाप्रसादी का आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर को विशेष रंग बिरंगे फुलों एवं लाईट डेकोरेशन से आकर्षण रुप से सजाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर राजपुरोहित जागरवाल परिवार बडावास बागरा में बड़ा ही जोश उत्साह एवं उमंग का माहौल है।
