महात्मा ज्योतिबा फुले की 200 वी जयंती मनाई
दीपक राठौर
बिजौलियाँ, स्मार्ट हलचल। महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन वंचितों शोषितों और पिछड़ों के कल्याण के लिए तथा उनको शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए समर्पित रहा, महात्मा ज्योतिबा फुले ने कहा कि” शिक्षा के बिना इंसान समाज में सम्मान प्राप्त नहीं कर सकता। ” यह बात संस्कार भारती सी सै स्कूल बिजौलियों मे आयोजित महात्मा ज्योतिबा फुले की 200 जन्म जयंती के अवसर पर डॉ. दुर्गा शंकर मेहर ने कही।
विद्यालय में आज शिक्षा विभाग और कलेक्टर, भीलवाडा के निर्देशन से आयोजित इस कार्यक्रम मे अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कन्हैया लाल शर्मा और कविता विजय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ मे भारत विकास परिषद शाखा बिजौलिया के संरक्षक डॉ. दुर्गा शंकर मेहर, संस्कार भारती स्कूल के निदेशक आदर्श सोनी, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा कन्हैया लाल शर्मा, समाज सेवी संजय टाक आदि सभी उपस्थित लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम में कस्बे के विभिन्न विद्यालयों के अनेक छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
