कबड्डी के दंगल में लापिया स्टीलर्स का दबदबा

बनेड़ा – उपखण्ड सर्किल के लापिया गांव में आयोजित सात दिवसीय लापिया प्रो कबड्डी लीग प्रतियोगिता का शनिवार रात्री को समापन हुआ। आयोजन कमेटी के गणेश वैष्णव ने बताया कि लापिया मे 15 से 21 मार्च तक दुधिया रोशनी में खेली गई लापिया प्रो कबड्डी लीग सीजन 4 का फाइनल मैच शनिवार रात्री को लापिया स्टीलर्स और लापिया पेंथर के बिच खेला गया। रोमाचक निर्णायक मुकाबले में लापिया स्टीलर्स ने जीत हासिल करके प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजाधिराज गोपाल चरण सिसोदिया अंकित चौधरी सत्यनारायण गुग्गड नारायण सिंह जिला वालीवाल संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी लाल सोनी संजय सिंह पंचायत प्रशासक सीता देवी जाट पुर्व सरपंच सत्यनारायण शर्मा समाजसेवी गणेश जाट जगदीश खटीक के साथ ही आयोजन कमेटी के सदस्यों के साथ ही बडी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा विजेता टीम लापिया स्टीलर्स और पारितौषिक के रूप में 31 हजार रुपये नकद तथा ट्राफी और उप विजेता टीम लापिया पैंथर को पारितौषिक के रूप में 15 हजार रुपये और ट्राफी तथा
तीसरे स्थान पर रहने वाली लापिया रॉयल योद्धा को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 5100 सौ रुपये देकर के सम्मानित किया गया