Homeभीलवाड़ामक्का मदीना शरीफ की उमराह यात्रा पर जाने वालों के किया स्वागत

मक्का मदीना शरीफ की उमराह यात्रा पर जाने वालों के किया स्वागत

मक्का मदीना शरीफ की उमराह यात्रा पर जाने वालों के किया स्वागत,
मदीने वालो को हमारा सलाम कहना,,,,
उमराह यात्रियों को मक्का मदीना शरीफ की तस्वीर भेंट की,

काछोला 27 नवम्बर-काछोला कस्बे से उमराह जियारत के मुबारक मौके पर पैग़म्बरे इस्लाम मोहम्मद साहब सअव रोजे मुबारक मक्का शरीफ, मदीना शरीफ में उमराह पर जाने वाले यात्रियों का परिजनों व ग्रामीणों ने माला पहनाकर स्वागत किया और उमराह जाने वालों मक्का मदीना शरीफ की खूबसूरत तस्वीर अल्लाह मुहम्मद लिखी तस्वीर भेंट की। आशिके रसूल व अकीदतमंदों ने कहा कि मदीने वालों को हमारा सलाम कहना व सभी के लिए खुशहाली, सुख,समृद्धि व अमन-चैन की दुआ करना। इस्लाम धर्म के पवित्र तीर्थ स्थल मक्का व मदीना शरीफ की जियारत व उमराह पर जाने वाले कमालुद्दीन रँगरेज,बरकत बानू,तहसील क्षेत्र की सबसे कम उम्र की मक्का मदीना शरीफ की जियारत को जाने वाली तस्कीन बानू उमराह यात्रियों का मुस्लिम समाज जनों ने स्वागत किया और घर, परिवार, समाज, देश प्रदेश की खुशहाली की के लिए दुआ की।जानकारों के अनुसार हज यात्रा के अलावा आम दिनों में सऊदी अरब में मक्का मदीना शरीफ की धार्मिक यात्रा को उमराह कहा जाता है।इसको लेकर मौलाना मोहम्मद शाह आलम अशरफी,हाफिज गुलाम मुस्तफा, कमालुद्दीन रँगरेज,उस्मान गनी,मोहम्मद यूनुस,मोहम्मद इक़बाल,मोहम्मद शाबिर,मुबारिक हुसैन,असलम मोहम्मद,नूर मोहम्मद,मोहम्मद सादाब,मोहम्मद साहिल,अकरम मोहम्मद,फैजान,आवेश मोहम्मद,दानिश, सोहैल,अय्यान,मोहम्मद आतिफ सहित आदि ने स्वागत किया।
फ़ोटो केप्शन -कस्बे के मुस्लिम जन मक्का मदीना शरीफ की उमराह यात्रा जाने वालों इस्तकबाल कर मक्का मदीना शरीफ की तस्वीर भेंट करते हुए।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES