काछोला कस्बा रहे निर्मल,स्वच्छ और सुंदर सरपंच माली ने सफाई कर्मियों उपलब्ध कराई हाथ ट्रॉली

ग्राम को स्वच्छ बनाए,सड़क पर कचरा ना फेंके दिए निर्देश

काछोला 14 नवंबर -स्मार्ट हलचल|काछोला ग्राम को निर्मल और स्वच्छ बनाने के लिए ग्राम पंचायत के सरपंच गीता देवी माली और पंचायत प्रशासन द्वारा सभी सफाई कर्मियों को कचरा संग्रहण के लिए हाथ ट्रॉली उपलब्ध कराई गई है ग्राम पंचायत काछोला की और से सफाई कर्मचारियों को सरपंच माली द्वारा निर्देशित करते हुए कि बताया कि हमारा ग्राम स्वच्छ एवं सुंदर रहे हमेशा साफ सफाई रहे और इसमें ग्रामवासी भी सहयोग करें कचरा रोड पर ना फेंके।

सभी व्यापारिक गण और सभी ग्रामवासी से विशेष निवेदन है कि कचरा इकट्ठा करके रखें और सफाई कर्मी की ट्रॉली या ट्रैक्टर आने पर उसमें कचरा डालें और अपने गांव को स्वच्छ बनाएं।