Homeभीलवाड़ाकाछोला अस्पताल में चिकित्सकों का अभाव मरीज परेशान

काछोला अस्पताल में चिकित्सकों का अभाव मरीज परेशान

शाहपुरा/काछोला । काछोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहसील कार्यालय का सबसे बड़ा अस्पताल होने के बावजूद डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल यहां पर दो डॉक्टर नियुक्त है। यहां पर रोजाना ओपीडी के 400 मरीज आते हैं। जिसमें एक डॉक्टर मुश्किल से इन मरीजों को देख पता है। डॉक्टर अभिषेक 5 दिन की ट्रेनिंग पर गए हुए हैं। डॉ राहुल यादव ने बताया कि यहां पर ओपीडी काफी संख्या में होने की वजह से एक डॉक्टर पर काफी भार पड़ता है।पूर्व में भी उच्च अधिकारियों और स्थानीय क्षेत्र के विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल को भी अवगत कराया गया लेकिन अभी तक डॉक्टरों की कमी होने से जनता परेशान हैं।
काफी समय से यहां का जनरेटर भी खराब है जिससे लाइट चले जाने पर समय पर एक्स-रे एवं अन्य जांच नहीं हो पातीएवं फ्रिज में रखी दवाइयां भी खराब होने का डर रहता हैं। लोगों ने यहां पर चिकित्सक लगाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular