विक्रम सिंह @काछोला
कृषि विभाग द्वारा तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काछोला में दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया प्रशिक्षण में क्षेत्र के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर तिलहन फसलों के वैज्ञानिक प्रबंधन, उन्नत बीज, गुणवत्तापूर्ण खाद-पोषण तकनीक तथा नई कृषि विधियों की जानकारी प्राप्त की
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वंश प्रदीप सिंह सोलंकी रहे, जबकि अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि सत्यनारायण बलाई एवं भगवान मंत्री ने की
सहायक कृषि अधिकारी गीता मीणा ने किसानों को तिलहन उत्पादन में बढ़ते अवसरों, बाजार की मांग और सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत करवाया कृषि विशेषज्ञों ने तिलहन फसलों की उन्नत किस्मों, कीट प्रबंधन, सिंचाई पद्धति, जैविक खाद उपयोग सहित उत्पादन बढ़ाने के महत्वपूर्ण उपायों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया प्रशिक्षण के दौरान किसानों के सवालों के समाधान हेतु इंटरैक्टिव सत्र भी रखा गया किसानों ने इस प्रकार के प्रशिक्षण को लाभकारी बताते हुए कहा कि यह जानकारी आगामी फसल सीजन में बेहतर उत्पादन दिलाने में सहायक सिद्ध होगी इस दौरान वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक रमेश चंद्र मंत्री सोहन लाल मीणा , सुरेश नाथ योगी ,काछोला उप सरपंच देवी लाल माली पप्पू धाकड़ गोपाल लाल देवी लाल आदि किसान मौजूद रहे













