(मुकेश गुर्जर)
गंगापुर।स्मार्ट हलचल|संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश रथ यात्रा के गंगापुर आगमन पर शिवरती गेट पर भव्य स्वागत किया गया। नगर अध्यक्ष अमित तिवाड़ी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाजबंधुओं ने कलश रथ यात्रा पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
इस दौरान कलश पर माल्यार्पण कर संत रविदास जी महाराज को पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में विधायक लादू लाल पीतलिया एवं एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष घनश्याम सिंगीवाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
नगर अध्यक्ष अमित तिवाड़ी ने कहा कि संत रविदास जी महाराज ने अपने जीवन और विचारों से समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक सद्भाव, एकता और समरसता को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में रथ यात्रा संयोजक तेजप्रताप सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश चंदेल, नगर उपाध्यक्ष जमनेश खटीक, एससी मोर्चा अध्यक्ष अरुण टांक, सत्तू उस्ताद, संजय अग्रवाल, निखिल माहेश्वरी, मुकेश रैगर, देवी लाल खटीक, राहुल खटीक, कैलाश रैगर, कन्हैया लाल सेन, नारायण गाडरी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजबंधु मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समाजबंधुओं ने संत रविदास जी महाराज के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
