Homeभीलवाड़ाकालिका पेट्रोलिग एंव डायल 112 युनिट के बारे में जानकारी दी

कालिका पेट्रोलिग एंव डायल 112 युनिट के बारे में जानकारी दी

भीलवाड़ा । राजस्थान पुलिस द्वारा आमजन तथा महिलाओ को पुलिस मदद एवं अन्य सेवाओ हेतु विकसित राजकॉप सिटीजन ऐप के सम्बन्ध में कालिका पेट्रोलिंग एवं डायल 112 यूनिट के पुलिस बल को जानकारी दी गई। एसपी धर्मेन्द्र सिंह के आदेशानुसार, एएसपी पारस जैन के निर्देशानुसार जिले में तैनात कालिका पेट्रोलिग एंव डायल 112 युनिट के पुलिस बल को दी जानकारी दी गई । आमजन तथा महिलाओ का पुलिस मदद एवं अन्य सेवाओं हेतु राजस्थान पुलिस द्वारा विकसित राजकॉप सिटीजन एप पर आमजन एवं महिलाओं को तुरन्त सहायता एवं शिकायत दर्ज करने जैसे महत्वपूर्ण फीचर उपलब्ध करवाए गये है। मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वुमन सेफ्टी फीचर का विधिवतरूप से उदघाटन किया गया था। राजकॉप सिटीजन एप के इस नवीन फीचर का व्यापक प्रचार-प्रसार करन हेतु अभय कमाण्ड सेंटर, भीलवाडा में एएसपी पारस जैन व श्रीमती अदिति चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, त्वरित अनुसंधान दल, भीलवाड़ा के निर्देशन में नवगठित कालिका पेट्रोलिंग एवं डायल 112 यूनिट (ब्।ज्) के पुलिस बल को इस सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।कालिका पेट्रोलिंग एवं डायल 112 यूनिट के पुलिस बल का फील्ड में रहन के दौरान राजकॉप सिटीजन एप का आम जन के मध्य व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है एवं स्कूल/कॉलेज संस्थानों में महिला सुरक्षा से सम्बन्धित कार्यक्रमों में महिलाओं को राजकॉप सिटीजन एप डाउनलोड करवाकर आम जन में राजकॉप सिटीजन एप के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES