Homeराजस्थानभरतपुर करौलीकल्याणजी मंदिर परिक्षेत्र के बूथ पर समर्पण निधि अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं...

कल्याणजी मंदिर परिक्षेत्र के बूथ पर समर्पण निधि अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया अर्पण

मदन मोहन गर्ग

स्मार्ट हलचल,गंगापुर सिटी।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार संपूर्ण राजस्थान में चल रही समर्पण निधि अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने बूथों पर भावनात्मक रूप से समर्पण नदी का अर्पण किया जा रहा है गंगापुर शहर मंडल समर्पण निधि अभियान के मंडल सह संयोजक एवं भाजपा शहर मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि गंगापुर शहर के श्रीकल्याण जी मंदिर परीक्षेत्र स्थित बूथ पर बूथ अध्यक्ष एवं पार्षद ओमप्रकाश कटारिया, अभियान के जिला सह संयोजक दीपक सिंघल, अभियान के मंडल सह संयोजक धनेश शर्मा की उपस्थिति में वीरू पुजारी,महेश खंडेलवाल,वीरू बजाज सहित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा कुल 11000 की समर्पण राशि अर्पित की गयी इस दौरान शहर मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी,नंदकिशोर जंगम,विष्णु बोहरा गुरुजी,नीतेश मोदी,जीतू उपाध्याय,शिवदयाल शर्मा,राधे कचौड़ी,सपना शर्मा,राधा शर्मा सहित अनेक बूथ एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -