तहनाल शिव शक्ति गौशाला में चल रहा गौ करुणा महोत्सव व गौ कथा का आयोजन।
गौ भक्त ओम मुंडेल देंगे भजनों की प्रस्तुतियां आज।
शाहपुरा@(किशन वैष्णव)कलयुग में गौ सेवा करने से ही मनुष्य का कल्याण निश्चित है गौ माता के खुर से उड़ी धूलि को सिर पर धारण करने से तीर्थ के जल में स्नान करने जैसा लाभ मिलता है यह बात क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम तहनाल में चल रहे पांच दिवसीय गौ करुणा महोत्सव में गौ कथा के तीसरे दिन कथा वाचक श्री मणि महेश चेतन्य चेतन्य आश्रम मंदसौर ने कही उन्होंने गौ माता की व्याख्या कर बड़े सुंदर भाव से भक्त जनमानस को गौ की महिमा को बताया। उन्होंने कहा कि गौ सनातन धर्म की जननी है कलयुग में गौ सेवा करने से ही मनुष्य का कल्याण निश्चित है।गौ को साधन नहीं साध्य समझे।बिना गौ माता के हमारे सनातन धर्म में किसी भी देवी देवता का मांगलिक कार्य पूजन कर्म संभव नहीं है। कहा कि आज के युग में गौ माता की महिमा को नहीं समझा जा रहा है और गौ माता को घर से निकाला जा रहा है।जब तक गौ माता को राष्ट्र माता घोषित नहीं किया जाएगा,तब तक गौ माता इसी तरह सड़कों पर भटकती रहेगी।उन्होंने कहा की गौमाता के खुर से उड़ी धूलि को सिर पर धारण करने से तीर्थ के जल में स्नान करने जैसा लाभ मिलता है। हिंदू धर्म में गौमाता पवित्रता और मातृत्व का प्रतीक है।इसे अक्सर भगवान कृष्ण जैसे देवताओं से जोड़ा जाता है जिन्हें एक चरवाहे और गायों के रक्षक के रूप में दर्शाया जाता है। गायों को दैवीय और प्राकृतिक उपकार का सांसारिक अवतार माना जाता है।कथा वाचक मणि महेश चेतन्य ने कहा की गौ माता का दूध,गोमूत्र और गोबर के विशिष्ट अनुष्ठानिक उपयोग कि इनमें शुद्धिकरण के गुण होते हैं।गौमाता की सेवा करने से मन,वाणी, कर्म,और शरीर की पवित्रता मिलती है।उन्होंने कहा की गौमाता की सेवा करने से समाज और व्यक्ति निरोगी और मानसिक रूप से संतुष्ट रहते हैं।गौमाता की सेवा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन-दौलत की प्राप्ति होती है।गौमाता की सेवा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।गौमाता की सेवा करने से पितृ दोष शांत होता है।गौमाता की सेवा करने से अन्य ग्रह भी शांत हो जाते है।कथा का श्रवण पान करने पहुंच रहे भक्त कथा और भजनों पर थिरके रहे हैं मंत्रमुग्ध होकर कथा का आनंद ले रहे हैं।
गौशाला में भक्तगण गायों के लिए गुड और पशु आहार भेट कर रहे हैं।
गौशाला सेवा समिति के संचिव जीवराज गुर्जर ने बताया की गौ करुणा महोत्सव का धूमधाम से आयोजन हो रहा है और गौ सेवा के लिए भक्तगण बाटा और गुड भी गौशाला पहुंचा रहे हैं और गौ माता को खिला रहे हैं। गौ करुणा महोत्सव में आज प्रसिद्ध गौ भक्त ओम मुंडेल की एक शाम गौ माता के नाम भजन कीर्तन का भव्य आयोजन होगा।तथा रविवार को कार्यक्रम में भव्य शोभायात्रा के साथ कथा व कार्यक्रम का समापन होगा।