Homeराजस्थानउदयपुर-राजसमन्दकामायनी ने ग्लोब-एजूकेट एमयूएन में किया टॉप

कामायनी ने ग्लोब-एजूकेट एमयूएन में किया टॉप

जोधपुर।स्मार्ट हलचल|शहर की प्रतिष्ठित मयूर चौपसनी स्कूल की सैकेंडरी कक्षा की छात्रा कामायनी शिवनानी ने ग्लोब-एजुकेट मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) 2024 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।यह आयोजन ‘महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग’ विषय पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सैकेंडरी एजूकेशन की ओर से दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया, जिसमें राजस्थान की विभिन्न स्कूलों के 350 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें कामायनी ने ‘लिंग-आधारित आर्थिक असमानताओं का समाधान-पिंक टैक्स का एक आलोचनात्मक मूल्यांकन और महिलाओं की वित्तीय समानता पर इसका प्रभाव’ पर प्रभावी तरीके से तर्क प्रस्तुत कर अपने समूह में टॉप किया। इससे पूर्व कामायनी 17वीं इंटरनेशनल जियोफेस्ट कंपीटिशन में भारत, जर्मनी, थाईलैंड, ब्रिटेन, फ्रांस सहित छह देशों के विद्यार्थियों के बीच राजस्थान की कठपुतली कला का प्रदर्शन कर टॉपर रह चुकी हैI पूर्व में भी स्कूल स्तर की अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उल्लेखनीय स्थान करने वाली कामायनी ने गत वर्ष ‘माई एफ ‘रेडियो चैनल पर ”छोटा आरजे ” की भूमिका भी निभाई थीI
ग्लोब-एजुकेट मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) वार्षिक शैक्षणिक कार्यक्रम है जहाँ विभिन्न देशों के 16 वर्ष और उससे अधिक आयु के विद्यार्थी संयुक्त राष्ट्र की गतिविधियों और कामकाज का अनुकरण करते हैं और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर बहस में भाग लेते हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES