Homeभीलवाड़ाकन्हैया लाल बने कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

कन्हैया लाल बने कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

पुनित चपलोत

भीलवाड़ा – राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष भरत मेघवाल एवम् उपाध्यक्ष शिव भगवान गेनोलिया ने एडवोकेट कन्हैया लाल रेगर को कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ का भीलवाडा जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन समाज हित में किए गए कार्यों को देखते हुए किया गया है, इनकी नियुक्ति संगठन के विस्तार और कार्यों को नई गति प्रदान करेगी। भीलवाड़ा में कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ को मजबूती मिलेगी।’’ रेगर की नियुक्ति से बार एसोसियेशन भीलवाडा कार्यकारिणी एवं सीनियर अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त कर श्री रेगर का स्वागत किया तथा उपस्थित कांग्रेसजनो एवम् कार्यकर्ताओ ने गुलदस्ता भैंट कर, माला पहनाकर स्वागत किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES