सुनील बाजपेई
कानपुर।स्मार्ट हलचल|सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट करना समाजवादी पार्टी की सीसामऊ से विधायक नसीम सोलंकी के देवर को बहुत महंगा पड़ा। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल का रास्ता दिखा दिया।
रिपोर्ट दर्ज करने वाली महिला कर्मचारी का आरोप है कि विधायक के देवर ने उसे गिराकर पीटा। उसके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद धक्का मारकर भगा दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जाजमऊ थाना क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी में पीड़िता कर्मचारी विधायक के घर के सामने कचरा उठा रही थी। इसी बीच विधायक का देवर आया और महिला को पीटने लगा।
दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक कैंट के लाल कुर्ती तोपखाना निवासी रूपरानी नगर निगम में महिला सफाईकर्मी हैं। वह जाजमऊ केडीए बाजार की बीट पर तैनात हैं। घटना केसमय वह डिफेन्स कॉलोनी में पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के घर के बाद कूड़ा उठा रही थीं। तभी सपा विधायक नसीम सोलंकी का देवर इमरान सोलंकी उर्फ बबलू सोलंकी वहां पहुंचा।
महिला के अनुसार इमरान आते ही गाली देने लगे। जब उसने कहा कि भइया गाली मत दीजिए। तब इमरान ने कहा कि जबान लड़ाती हो। इतना कहते हुए गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। धक्का मारकर भगा दिया। इसके बाद महिला ने जाजमऊ थाने में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया।