Homeराज्यउत्तर प्रदेशलंबे जाम का पर्याय बना कानपुर,सागर हाईवे पर 30 किलोमीटर तक 12...

लंबे जाम का पर्याय बना कानपुर,सागर हाईवे पर 30 किलोमीटर तक 12 घंटे जाम

Published on

सुनील बाजपेई

कानपुर। स्मार्ट हलचल|पुलिस प्रशासन के लाभ प्रयासों के बावजूद भीयहां जाम की समस्याहाल होने का नाम नहीं ले रही है। मतलब ऐसा कोई दिन खाली नहीं जाता जिस दिन किसी न किसी मार्ग पर घंटों जाम ना लगता हो।इसी जाम की वजह से पूर्व में अस्पताल पहुंचने के पहले ही मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
घंटों जाम की इस समस्या से कानपुर सागर हाईवे से गुजरने वाले लोगों को भी जूझना पड़ा। यहां पर 12 घंटे से भी ज्यादा समय तक 30 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। इस भीषण जाम में एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी घंटों फंसे रहे।
घंटों जाम लगने की यह नौबत तब आई जब बिधनू थाना क्षेत्र के रमईपुर चौराहे के पास देर रात दो ट्रक खराब हो गए। जिसके बाद से जाम लग गया। पुलिस के मुताबिक रात होने के कारण कुछ वाहन चालक सो गए। जिसके कारण हाईवे पर वाहनों की कतारें लगातार बढ़ती चली गईं। सुबह होते-होते यह जाम करीब 30 किलोमीटर लंबा हो गया। जिससे हजारों वाहन चालक और यात्री घंटों तक फंसे रहे। इनमें से कई मरीज भी फंसे हुए बताए गए।
पुलिस के मुताबिक समाचार लिखे जाने तक खुलवाने में काफी हद तक सफलता मिल चुकी है। अगर उन क्षेत्रों में जाम की समस्या की बात करें टाट मिल ,रामादेवी चौराहा रावतपुर ,विजयनगर ,फजलगंज नौबस्ता यशोदा नगर में भी लोग जाम की समस्या से जूझते रहते हैं। कई जगह बनाए गये ट्रैफिक के कट भी जाम का कारण बनने से नहीं चुकते। कुल मिलाकर महानगर को लाख प्रयासों के बाद भी जाम की समस्या से पूर्ण रूप से निजात अभी तक नहीं मिल पाई है।

Latest articles

SI भर्ती-2021 पेपर लीक कांड: 2 सब इंस्पेक्टर बर्खास्त

डमी अभ्यर्थी बैठाकर पास की थी परीक्षा, SOG जांच में खुलासा; राजेंद्र प्रसाद गोयल...

टोंक NH-52 पर भीषण हादसा: खानपुर विधायक की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पूर्व सरपंच को कुचला

टोंक (स्मार्ट हलचल)। नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।...

क्रोध के सौ नुकसान हैं, पर क्षमा के हजार फायदे हैं: राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी

ओम जैन  शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|राष्ट्र-संत महोपाध्याय श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि हमने...

चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर महात्मा गांधी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चों की सुरक्षा खतरे में: पूर्व मंत्री जाडावत

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ शहर में स्कूल...

More like this

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में ओज, व्यंग्य और संवेदना का संगम

भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पावन स्मृतियों को समर्पित आयोजन का दीपक मिश्रा...

25 को जिला मुख्यालयों पर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेगा एनएफआईटीयू और एच एम केपी : राकेश मणि

सुनील बाजपेई कानपुर। स्मार्ट हलचल|अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नेशनल फ्रन्ट ऑफ इण्डियन ट्रेड...

लाडली विवाह उत्सव का भव्य आयोजन

समर्थ कुमार सक्सेना लखनऊ। स्मार्ट हलचल|डालीगंज व्यापारी सेवा संघ ट्रस्ट (रजि.) के अध्यक्ष गोविन्द कृष्ण...