Homeराज्यउत्तर प्रदेश♦कानपुर में मासूम के दो अपहरणकर्ता मुठभेड़ में घायल, बच्चा भी सकुशल...

♦कानपुर में मासूम के दो अपहरणकर्ता मुठभेड़ में घायल, बच्चा भी सकुशल बरामद

♦कानपुर में मासूम के दो अपहरणकर्ता मुठभेड़ में घायल, बच्चा भी सकुशल बरामद

– 2 साल के मासूम का अपहरण करने के बाद उसे बेचने की फिराक में थे बदमाश

– भगवत दास घाट पर हुई पुलिस से मुठभेड़ में गोली से घायल हुए दोनों बदमाश

♦सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल/यहां 2 साल के बच्चे का अपहरण करके उसे बेचने का इरादा पूरा नहीं हुआ और पुलिस ने दोनों अपहरण कर्ताओं को मुठभेड़ में घायल करने के बाद बच्चे को भी सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त कर ली।
यह घटना बीते 24 फरवरी फीलखाना थाना क्षेत्र के फूलबाग में हुई थी ,जहां सड़क के किनारे खेल रहे 2 साल के मासूम को मोटर साइकिल सवार दो बदमाशों ने अपहरण कर लिया था ।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश बच्चे को बेचने के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने भगवत दास घाट पर सघन चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान दोनों अपहरणकर्ता बाइक पर आते दिखाई दिए। बच्चा भी उनके साथ था। पुलिस को देखते हुए उन्होंने बच्चा छोड़कर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया।
जिस बच्चे का अपहरण किया गया था उसके पिता उन्नाव के सफीपुर निवासी छोटू राजपूत अपने परिवार के साथ फूलबाग स्थित फल मंडी के पास रहते हैं। वह फल और सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं. उनके तीन बच्चे भी हैं।
♦पुलिस के अनुसार एक सप्ताह पहले शाम को करीब 4:30 बजे उनका 2 वर्षीय बेटा कार्तिक बड़ी बहन वैष्णवी और भाई शिब्बू के साथ सड़क किनारे खेल रहा था।
इस दौरान बाइक से आए दो युवकों ने कार्तिक का अपहरण कर लिया था। आसपास मौजूद लोग शोर मचाते हुए बच्चे को बचाने के लिए दौड़े थे, लेकिन तब तक दोनों फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में किडनैपर को एलआईसी बिल्डिंग के पास से गुजरते हुए देखा था। कुछ देर बाद वे गायब हो गए थे.
पुलिस ने बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए कई टीमें लगा दी थीं।
शनिवार की देर रात पुलिस की दोनों बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। वहीं पुलिस ने बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया। बच्चा मिलने के बाद माता-पिता उसे गले लगा कर फफक कर रोने लगे।
एसीपी कोतवाली अर्चना सिंह ने बताया कि पकड़े गए किडनैपर किदवई नगर निवासी रज्जन और बाबू पुरवा निवासी पंकज का आपराधिक इतिहास भी पता लगाने के साथ ही उनके अन्य साथियों के भी तलाश की जा रही है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES