Homeराज्यउत्तर प्रदेशपता नहीं क्यों फांसी पर लटक गया कानपुर पुलिस का सिपाही

पता नहीं क्यों फांसी पर लटक गया कानपुर पुलिस का सिपाही

सुनील बाजपेई

कानपुर।स्मार्ट हलचल|पता नहीं किस वजह से यहां कानपुर पुलिस के एक सिपाही ने आज मंगलवार को फांसी लगाकर जान दे दी। वह यूपी 112 में तैनात था। उम्र 30 साल थी। साथी पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर फंदे से शव उतारा। घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि घटना की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है । लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की छानबीन की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारीके मुताबिक कॉन्स्टेबल मान महेंद्र थाना कल्याणपुर के श्यामाजीपुरम में बारा सिरोही बम्बा रोड पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय यादव के 4 मंजिला मकान में रहते थे। साथ में पत्नी कविता (26) और दो बच्चे तेजस (5) और दीपांशु (3) रहते थे। इसी मकान के सेकेंड फ्लोर पर कल्याणपुर थाने के दरोगा इतेंद्र कुमार भी रहते थे। उनका हेलमेट सिपाही मान महेंद्र के पास रखा था।
आप मंगलवार सुबह दरोगा इतेंद्र कुमार अपना हेलमेट लेने महेंद्र के कमरे पर पहुंचे। उन्होंने महेंद्र को आवाज दी और दरवाजा खटखटाया। लेकिन कोई हलचल नहीं हुई।
इसके बाद उन्होंने खिड़की से देखा तो महेंद्र का शव फंदे से लटका रहा था। इसके बाद उन्होंने थाने पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। 26 नंवबर को दोनों बच्चो के साथ पत्नी मायके मथुरा के नरौली थाना क्षेत्र के सारपीपुर गांव गई थी। पत्नी ने बताया- 27 नंवबर से मेरी कोई बात नहीं हुई थी। पुलिस ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच की जा रही है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES