बन्शीलाल धाकड़
छोटीसादड़ी,स्मार्ट हलचल/हड़मतिया जागीर से बंबोरी रघुनाथपुरा होते हुए। भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें मणि नागेश्वर महादेव हड़मतिया जागीर से बम्बोरी रघुनाथपुरा गंगेश्वर महादेव तक की यात्रा में डीजे की धुनों पर कांवड़िये नाचते झुमते गाते हुए गंगेश्वर महादेव पहुंचे। प्रहलाद जणवा, व लखन जणवा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन समस्त ग्रामवासियों द्वारा मिलकर किया गया था। कांवड़ यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। और भगवान शिव की आरती की गई। व बाद में भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। कांवड़ यात्रा हड़मतिया से शुरू होकर बम्बोरी होते हुए बम्बोरी, रघुनाथपुरा से गंगेश्वर महादेव पहुंची। जहाँ कावड़ियों ने कावड़ मे लाए जल से महादेव का जलाभिषेक कर क्षेत्र मे अच्छी बारिश व खुशहाली की कामना को लेकर महादेव से मन्नत मांगी। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा आकर्षण था और लोगों ने बढ़-चढ़कर इस आयोजन में हिस्सा लिया।