राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त बालिकाओं का किया भाजपा महिला मोर्चा ने सम्मान
भीलवाड़ा 8 मार्च
स्मार्ट हलचल|अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान,प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए महिलाओं के आर्थिक,राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियां एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली 8 बालिकाओं का सम्मान कर उत्सव के रूप में मनाया गया
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल के अध्यक्षता में शास्त्री मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु बंसल के सानिध्य में शास्त्री नगर में संचालित कराटे स्कूल की प्रशिक्षका रजनी भंसाली के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त बालिकाओं ने जयपुर में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया
भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला मोर्चा की बहनों द्वारा कोच रजनी भंसाली सहित विजेता 8 बालिकाओं में आरोही कोठारी,अवनी कोठारी,अनायता द्विवेदी,अवनीत कौर,चित्रांशी सोनी,लावण्या पानगडीय,दिव्यांशी राठौदिया,वंदिता सोनी को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित मंजू पंचोली, नेहा नागर, मोहिनी माली आदि महिला उपस्थित रही।
