Homeभीलवाड़ाकरेड़ा क्षेत्र में परम्परागत तरीके से मनाया होली का त्यौहार, बैंड बाजे...

करेड़ा क्षेत्र में परम्परागत तरीके से मनाया होली का त्यौहार, बैंड बाजे के साथ भगवान का बेवाण निकाला

राजेश कोठारी

करेड़ा। कस्बे सहित उप खंड क्षेत्र में होली का पर्व परम्परागत रूप से मनाया गया। कस्बे के कालाजी दरवाजा,बीज गोदाम,झवरो के मोहल्ले में शुभ मुहूर्त व विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया गया इससे पूर्व महिलाओं ने होलिका माता की परिक्रमा लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। होली के दूसरे दिन माहेश्वरी समाज द्वारा फाग महोत्सव का आयोजन किया गया।जो बड़ा मंदिर से बैंड बाजा व भगवान के बेवाण के साथ फाग निकाला गया जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पर सम्पन्न हुआ। जिसमें जमकर भक्तों ने भगवान के साथ अबीर खेली। वहीं होली के पर्व को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थानाधिकारी पूरण मल मय जाप्ता के साथ गस्त करते नजर आए। तो उप खंड क्षेत्र में भी होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES