राजेश कोठारी
करेडा । तहसीलदार की कार्यशैली से परेशान उपखंड क्षेत्र के पटवारीयों ने राजस्थान कानूनगो सघं व राजस्थान पटवार सघं उप शाखा करेडा के बैनर तले जिला कलेक्टर के नाम उप खंड अधिकारी रेखा गुर्जर को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि तहसीलदार कचनं चौहान द्वारा भू अभिलेख निरक्षक चितामबा जसवंत जाटव पर झूठे आरोप लगाकर उसे परेशान करते हुए नियम विरुद्ध वेतन भत्तों में कटौती कर दी इतना भी नहीं ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि तहसीलदार चौहान ने सभी पटवारी व गिरदावर को चैम्बर में बुलाकर धमकाने का आरोप लगाया ।जिससे सभी मे इस तरह की कार्यशैली को लेकर तहसीलदार के खिलाफ रोष व्याप्त करते हुए कहा कि तहसीलदार को यहाँ से हटाकर अन्य तहसीलदार की नियुक्ति की जाए या फिर हमारे सभी के अन्यत्र स्थानांतरण किया जाए।इतना ही नहीं ज्ञापन में बताया गया है कि तहसीलदार चौहान द्वारा पद का दुरुपयोग करने व राजकीय कार्यो में लापरवाही बरतने पर नियमानुसार कार्यवाही हो और भू अभिलेख शाखा से आफिस कानूनगो का चार्ज हटाया जाए और जाटव को कार्यालय, एरियर, मकान भत्ता दिया जाए।
अगर तीन दिन में मांगो पर कार्यवाही नहीं हुई तो उप खंड क्षेत्र के सभी पटवारी, गिरदावर अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर रहकर राजस्व कार्यों का बहिष्कार करते हुए उप खंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया जायेगा।
ज्ञापन देने के दौरान करेडा उप शाखा कानूनगो सघं अध्यक्ष जगदीश चन्द्र बलाई, राहुल पारीक, कन्हैयालाल सैन, नरेंद्र कटारिया, जसवतं सिंह जाटव, पटवार सघं अध्यक्ष शकरं सिंह सहित उप खंड क्षेत्र के सभी पटवारी गिरदावर उपस्थित थे।
इसको लेकर जब तहसीलदार कचनं चौहान से उनके मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करना चाहा मगर उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया।


