Homeराजस्थानजयपुर“जयपुर में करणी सेना जिलाध्यक्ष कोमल चौहान का जन्मदिन: फल वितरण और...

“जयपुर में करणी सेना जिलाध्यक्ष कोमल चौहान का जन्मदिन: फल वितरण और सामाजिक संदेशों के साथ मनाया गया समारोह”

अजय सिंह (चिंटू)

जयपुर -स्मार्ट हलचल|राष्ट्रीय करणी सेना महिला विंग जयपुर शहर की जिलाध्यक्ष कोमल चौहान का जन्मदिवस समाजसेवा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत ने केक काटकर कोमल चौहान को शुभकामनाएँ दीं और जरूरतमंदों के बीच 151 फल वितरित किए।

कार्यक्रम में उपस्थित सिटी रिपोर्टर सुनीता सैनी ने कहा कि आज महिला शक्ति को मजबूत करने की आवश्यकता है। भारतीय संस्कृति में महिलाओं को सम्मान देना हमारी परंपरा और संस्कार का हिस्सा है।

वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेन्द्र सिसोदिया ने जिलाध्यक्ष कोमल चौहान का मुँह मीठा करवा कर आशीर्वाद और शुभकामनाएँ दीं।

इस मौके पर कोमल चौहान ने माँ करणी के चरणों में ढोक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और कहा कि करणी सेना महिला विंग समाज में महिलाओं की शक्ति और सम्मान को बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES