भीलवाड़ा में भीम सेना कार्यकारिणी का विस्तार, कई पदों पर नियुक्तियां

सुरेश चन्द्र मेघवंशी (मोड़ का निंबाहेड़ा) ।  भीम सेना संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से भीलवाड़ा जिले में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। यह नियुक्तियां संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तिरड़िया, प्रदेश प्रभारी मोतीलाल तंवर एवं प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार घोषित की गईं। जारी सूची के अनुसार दिनेश कुमार बलाई (करजालिया) को भीम सेना का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि महावीर मेघवंशी (भालड़ी खेड़ा) को जिला संयोजक बनाया गया है। वहीं राजमल मेघवंशी (बालापुरा) को विधि सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्लॉक स्तर पर भी संगठन का विस्तार किया गया है। शाहपुरा ब्लॉक से अमरचंद बैरवा (रामपुरा), बदनोर से राजेश कतरिया (भेरूखेड़ा), रायपुर से रामेश्वर लाल बलाई (नाहरी) तथा जहाजपुर से प्रकाश चंद्र बलाई को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बनेड़ा से परमेश्वर राव एवं मांडल ब्लॉक से प्रकाश बलाई (भादू) को भी ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।साथ ही देवकरण बलाई को शाहपुरा ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई नियुक्तियों से जिले में भीम सेना का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा सामाजिक गतिविधियों को गति मिलेगी। नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।