Homeभीलवाड़ागंगापुर में 30 फिट के रावण व मेघनाथ के पुतलों का दहन,...

गंगापुर में 30 फिट के रावण व मेघनाथ के पुतलों का दहन, आतिश बाजी से परेशान हुई भीड

गंगापुर – स्थानीय नगर पालिका द्वारा बनाया गया 30 फिट ऊँचे रावण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। जानकारी के अनुसार असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरे पर आयोजित स्थानिय नगर पालिका द्वारा मिल के सामने रावण दहन में कस्बेवासीयों की अपार भीड़ रावण दहन को देखने के लिए पहुंची। रामलला की शोभा यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से बैण्डबाजों के साथ निकली शोभा यात्रा में पंचर्तिथ मन्दिर से राम, लक्ष्मण, हनुमान व वानर सेना, माता दुर्गा सहीत भगवान शिव की झांकी निकाली गई। राम के तीर चलाने के साथ ही रावण के पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। रावण दहन देखने पहुंची भीड़ को इस बार निरास होना पड़ा। आतिशबाजी ने लोगों को परेशान कर दिया। मोटे और लम्बे पुतले के दहन के साथ एक घंटे तक आतिशबाजी के नाजारे पेश किए गए लेकिन आतिशबाजी के पटाखे जनता के बीच जाकर गिरे इससे भीड़ को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन ने आतिशबाजी को रुकवाया। लेकिन चंद समय बाद पुनः आतिशबाजी शुरू हो गई। रावण दहन के समय विधायक लादू लाल पितलिया, पालिका अध्यक्ष दिनेश चंद्र तेली, नगर अध्यक्ष अमित तिवारी, थाना अधिकारी लीलाधर मालवीय सहीत अधिकारी मौके पर उपस्थित थे। रावण दहन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के चाकचोबंद प्रबंध किए गए।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES