Homeराज्यउत्तर प्रदेशकाठमांडू जा रही बस राप्ती नदी में गिरी, हादसे में 12 लोगों...

काठमांडू जा रही बस राप्ती नदी में गिरी, हादसे में 12 लोगों की मौत,मृतकों में दो भारतीय

Kathmandu bus accident

काठमांडू जा रही बस राप्ती नदी में गिरी, हादसे में 12 लोगों की मौत,मृतकों में दो भारतीय

स्मार्ट हलचल शीतल निर्भीक
लखनऊ।उत्तर-प्रदेश का बहराइच जिले के समीप नेपालगंज से काठमांडू जा रही एक बस हादसे का शिकार होकर राप्ती नदी में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। 25 लोग घायल हो गए। मृतको में दो भारतीय भी है।

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से सटे पड़ोसी देश नेपाल के कस्बा नेपालगंज से काठमांडू जा रही यात्री बस शुकवार रात राप्ती नदी में गिरने से हादसे का शिकार हो गई। इसमें दो भारतीय समेत 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 25 लोग घायल हुए है। दोेनों भारतीय मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

नेपाल के जिला पुलिस कार्यालय डांग के डीएसपी जनक बहादुर मल्ल ने बताया कि हादसे में 12 लोगों की मौत हो गयी। घायलों का इलाज राप्ती विज्ञान संस्थान में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि जिस बस से हादसा हुआ वह नमस्ते ट्रांसपोर्ट की थी। बस चालक सल्यान गांव निवासी लाल बहादुर को नेपाली पुलिस ने हिरासत में लेकर केस दर्ज किया है।

इस हृदय विदारक हादसे में घायलों की पहचान काठमांडू में रहने वाली अब्या पांडेय,काठमांडू के कालीमाटी में रहने वाली मंजू शर्मा, बांके के निरंजन कोरी, नेपालगंज, बांके में रहने वाले आशुतोष गौतम, रौतहट में रहने वाले संजय कार्की, धन बहादुर पुन मगर, बांके के कोहलपुर में रहने वाले छोटी सिलौटा, बरदिया के राजीव थारू, जुमला के विशाल बोहरा, बांके के दशरथ विक, बांके के नफीज खान, डोलपा केधनकली बूढ़ा, बांके राप्ती सोनारी गापा के कुल बहादुर गोसाई, सुबास कार्की चखेवा, बांके के नेपालगंज की लीला वाली, बांके के नेपालगंज की कुसुम बासनेत, बांके बैजापुर के शंकर थारू, भारत के राहुल कुमार अहीर शामिल है। वहीं मृतकों में दस नेपाल के व दो भारत के है। दोनों भारतीय मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हुई है।नेपाल की पुलिस उनके बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES