Homeराजस्थानकोटा-बूंदीशहर में निकली कावड़ यात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत एवं अल्पाहार

शहर में निकली कावड़ यात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत एवं अल्पाहार

लाखेरी -स्मार्ट हलचल|शिव शक्ति कावड़ संघ की कावड़ यात्रा सोमवार को मेज नदी से प्रारंभ होकर रामधन चौराहा, चुंगी नाका, गांधीपुरा, विजय गेट होता हुई गणेशपुरा चंद्र लोकेश्वर महादेव पहुंची। जहां महादेव का जलाभिषेक किया। सावन के आखिर सोमवार में निकली कावड़ यात्रा से कस्बा भक्ति मय माहौल में रंग गया। कावड़ यात्रा का शहरवासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया एवं जगह जगह अल्पहार की व्यवस्था की गई। कावड़ यात्रा में हर हर महादेव, भम भम भोले आदि जयघोष लगाते हुए भक्त चल रहें थे। करीब 160 से अधिक लोगों ने जलपात्र ले रखें थे, कई भक्तों ने बडे़ कावड़ भी ले रखें थे, इस दौरान छोटे बच्चे भी कावड़ लेने में पीछे नहीं रहे। इस दौरान भक्तों ने चंद्र लोकेश्वर महादेव का जलाभिषेक बड़ी धूमधाम से किया और प्रसादी का वितरण किया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES