श्रावण मास का आखिरी सोमवार कल, शिवालयों में होगा भोले का जलाभिषेक
भीलवाड़ा/श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। प्रचार मंत्री कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि कावड़ यात्रा सुचना केन्द्र स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्गो से होते हुए हरणी महादेव पहुंची। संयोजक राजेश शर्मा ने बताया की कावड़ यात्रा में 151 महिलाएं कांवड़ लेकर जबकि 51 महिलाएं कलश लेकर साथ चली। इस दौरान संतों का सानिध्य और आशीर्वाद भी मिला। वहीं, बिहार नव दुर्गा सेवा समिति और पूर्वांचल जन चेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान मे आजादनगर स्थित मनोकामना मंदिर से हरणी महादेव तक कांवड़ यात्रा निकाली गई। जिसमें 100 फिट मनोकामना कांवड़ आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान बड़ी संख्या मे महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। बिहार नव दुर्गा सेवा समिति के जगन्नाथ झा ने बताया की यह यात्रा हमारी आध्यात्मिक चेतना और भगवान शिव के प्रति हमारी श्रद्धा का प्रतीक है। पूर्वांचल जन चेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रजनीश वर्मा ने कहा की सन्न 2017 से समिति पूर्वांचल समाज के उत्थान, सामाजिक सरोकार, धार्मिक आयोजन तथा विकास प्रोत्साहन एवं मनोरंजन के लिए अग्रसर है. पिछले 8 वर्षो में समाज को ना ही पहचान मिली है, सामाजिक-आर्थिक रूप से स्वीकृती मिली है. आज भीलवाड़ा के जनप्रतिनिधियों के बीच सम्मान एवं बराबरी का भाव देखने को मिलता है। इसी तरह समस्त तेली समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुरानी धानमंडी तेली मोहल्ला श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से तृतीय कावड़ यात्रा प्रारंभ हुई I जिसमें 551 कावड़ियों सहित हजारों की संख्या में पुरुष व छोटे-छोटे बच्चों एवं महिलाओं ने शोभायात्रा में भाग लिया। कांवड़ यात्राओं को लेकर अजमेर रोड़ स्थित सुखाडिया सर्किल से देवरिया बालाजी तक समस्त हिन्दू समाज द्वारा कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों महिला व पुरूषों ने उत्साह से भाग लिया।