नाले के किनारे और सड़क से हटाए गए अवैध निर्माण
कार्रवाई के दौरान दस्ते ने ग्राम बालाकुण्ड की डिस्ट्रिक्ट सेंटर योजना में नाले के किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण कर संचालित किए जा रहे अंडे के ठेले को मय टपरी (अस्थाई ढांचा) के वहां से हटाया। इसके साथ ही, फ्लाई ओवर से लेकर योजना की सड़क के किनारे तक अवैध रूप से संचालित हो रहे कचौरी, अंडे और मिस्त्री आदि के ढेलों, टपरियों और अस्थाई बोडियों (बोर्ड्स) को भी सख्ती से हटा दिया गया।
केडीए के भूखंड को कराया कबाड़ मुक्त
अतिक्रमण दस्ते ने इसी योजना क्षेत्र में स्थित प्राधिकरण के भूखंड संख्या 293 पर भी कार्रवाई की। इस कीमती भूखंड पर एक कबाड़ी द्वारा भारी मात्रा में कबाड़ डालकर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। दस्ते ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सारा कबाड़ हटवाया और भूखंड को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त करवाकर प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में सुरक्षित किया।
कार्रवाई के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद:
इस पूरी अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था और निगरानी के लिए केडीए और पुलिस की संयुक्त टीम मौजूद रही। मौके पर प्राधिकरण के तहसीलदार ललित किशोर नागर, भू-अभिलेख निरीक्षक हरिश्चन्द्र प्रजापति, भवानी शंकर कारपेन्टर, हरीश कुमार गुप्ता, पटवारी हितेश माहेश्वरी, संदीप गोचर, तकनीकी शाखा से कनिष्ठ अभियन्ता अनुराग शर्मा और पुलिस जाप्ते के साथ एएसआई सत्यनारायण मीणा उपस्थित रहे।
