Homeभीलवाड़ासंकल्प यात्रा:केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से आमजन को किया गया लाभान्वित

संकल्प यात्रा:केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से आमजन को किया गया लाभान्वित

शाहपुरा@(किशन वैष्णव )केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में आमजन में जागरूकता बढ़ाना और विशेषकर कमजोर वर्ग के लोगों को योजना के दायरे में लाने तथा योजनाओं के बारे में आमजन की व्यक्तिगत कहानियों अनुभव को साझा करने तथा वंचित रहे व्यक्तियों को योजना का लाभ दिलाने एवं पंजीकरण करवाने के लिए जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।इसके तहत शुक्रवार को जिले में आयोजित हुए शिविर में आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की जानकारी आमजन को दी गई और पात्र व्यक्तियों का पंजीयन योजनाओं के तहत किया गया।

यहां यहां आयोजित हुए शिविर।

शाहपुरा जिले में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत उपरेडा व मेघरास में शिविर आयोजित किए गए।विधायक लालाराम बैरवा जिले में आयोजित हो रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में पहुंचे जहां उन्होंने शिविर में मोजूद आमजन से संवाद किया तथा उन्हें केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से भी अवगत करवाया एवं जनता से अधिकाधिक मात्रा में लाभान्वित होने की अपील को शिविर में उपस्थित लाभार्थियों ने अपने अनुभवों को साझा किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES