Homeराज्यमहामाघ महोत्सव के तहत धर्मध्वजारोहण समारोह, केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर...

महामाघ महोत्सव के तहत धर्मध्वजारोहण समारोह, केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल

तिरुनावाया (मलप्पुरम): स्मार्ट हलचल| केरल के कुंभ मेला के नाम से प्रसिद्ध महामाघ महोत्सव के अंतर्गत आयोजित धर्मध्वजारोहण समारोह में केरल के माननीय राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह भव्य आयोजन मलप्पुरम जिले के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल तिरुनावाया में धार्मिक श्रद्धा और सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

धर्मध्वजारोहण के साथ ही महामाघ महोत्सव के औपचारिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इस अवसर पर राज्यपाल श्री आर्लेकर ने पूजा-अर्चना कर देश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और आध्यात्मिक मूल्यों को बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महामाघ महोत्सव जैसे आयोजन भारत की सनातन परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि तिरुनावाया की धरती धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहाँ आयोजित महामाघ महोत्सव न केवल केरल बल्कि पूरे देश की आध्यात्मिक विरासत को सुदृढ़ करता है। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति और मूल्यों को अपनाने का आह्वान भी किया।

समारोह में देशभर से आए संत-महात्मा, धर्माचार्य, श्रद्धालु और स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संत अवधेशनंद गिरी महाराज सहित अनेक धर्मगुरुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। आयोजन स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठान और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।

महामाघ महोत्सव के दौरान आने वाले दिनों में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES