घंटो प्रदर्शन चलता रहा प्रशासन नही पहुंचा, स्मार्ट हलचल पर खबर चलने के बाद अधिकारी पहुंचे मौके पर
भीलवाड़ा/केरिया, स्मार्ट हलचल । सरकारी स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्र-छात्राओं ने स्कूल में शनिवार को तालाबंदी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया और शिक्षा का बहिष्कार कर दिया । मामला मांडल क्षेत्र के केरिया गांव की स्कूल का है जहां कई दिनों से विद्यालय में टीचर नहीं होने के चलते ग्रामीणों और छात्राओं में आक्रोश देखा जा रहा था जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा था । इस मामले को लेकर शनिवार सुबह विद्यार्थियों ने स्कूल गेट के तालाबंदी करते हुए सड़क मार्ग को जाम कर दिया । राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वी तक 196 बालिकाओं के नामांकन पर मात्र तीन टीचर कार्यरत है जबकी एक अध्यापक को बीएलओ बना रखा है । काफी देर तक तक मौके पर प्रशासन नहीं पहुंचा तो छात्रों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी और जब तक टीचर की व्यवस्था नहीं होती तब तक भूख हड़ताल पर रहने की चेतावनी दी । तीन घंटे तक तक प्रदर्शन चलता रहा लेकिन प्रशासन मौके पर नही पहुंचा उसके बाद जब स्मार्ट हलचल ने प्रमुखता से खबर को उठाया और मामला प्रशासन के संज्ञान में लाया तो इस बीच प्रशासनिक अधिकारी मांडल उपखंड अधिकारी संजना जोशी, मांडल तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों की समस्या पर वार्ता शुरू की । काफी देर तक वार्ता और समझाइश का दौर चलने के बाद विद्यालय में चार अध्यापकों को लगाया गया तब जाकर मामला शांत हुआ ।



