Homeराजस्थानगंगापुर सिटीकेशव डेयरी के संस्थापक रमेश चंद का 72 साल को उम्र में...

केशव डेयरी के संस्थापक रमेश चंद का 72 साल को उम्र में निधन,शोक की लहर, खीरमोहन मिठाई को ऊंचाइयों पर पहुंचाने में हमेशा रहेंगे याद

मदन मोहन गर्ग

गंगापुर सिटी।स्मार्ट हलचल|वजीरपुर निवासी केशव डेयरी के संस्थापक रमेश चंद्र गर्ग का 72 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। जिसने भी उनके निधन को सूचना सुनी, वैसे शोक की लहर दौड़ गई। रमेश गर्ग अपने पीछे पुत्र केशव कुमार गर्ग, डॉक्टर नीलमणि, शरद कुमार सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। रविवार को वजीरपुर में अंतिम संस्कार में लोगो ने शामिल होकर अंतिम विदाई दी।
केशव डेयरी के संस्थापक स्वर्गीय श्री रमेश चंद्र गर्ग का संपूर्ण व्यक्तित्व हमें संघर्ष से सफलता की सीख देने वाला है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्वर्गीय रमेश जी जिस काम को हाथ में लेते थे उसे पूर्ण करके ही दम लेते थे। वह कहते थे कि अगर समस्या है तो उसका समाधान भी है। गंगापुर सिटी के खीर मोहन को उन्होंने ऊंचाइयां दी। उसे आम आदमी की मिठाई बनाने में कड़ी मेहनत की, देश भर में उसकी पहचान कराई।
उन्होंने सादगी पूर्ण जीवन जिया। मुसीबतों से कभी नहीं घबराए। रिस्क लेने की गहरी क्षमता उनके अंदर विद्यमान थी। डेयरी उद्योग को उन्होंने बढ़ावा दिया। किसान और मजदूरों की आमदनी बढ़ाने के लिए उनके पास कई गुर थे। उम्र के अंतिम पड़ाव पर भी उनके कार्य करने की शक्ति आश्चर्य में डालने वाली थी। वह कभी थकते नहीं थे। 18 से 20 घंटे कार्य करते भी देखा था। पिछले 1 साल से गंभीर रोग से पीड़ित होने के बावजूद भी नियमित फैक्ट्रीआना, पुत्रों के साथ काम करना, सभी वर्गों के साथ काम में हाथ बटाना उनका नियमित कार्य था। ‌

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES