महेंद्र कुमार सैनी
स्मार्ट हलचल|नगर फोर्ट झालीजी का बराना के कहार समाज के श्रीहरि सद्गुरु कालू बाबा के मंदिर में मासिक सत्संग की वार्षिक पूर्णाहुति के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद सत्र चलने के कारण वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा की केवट समाज के कल्याण व उत्थान के लिए मै सदैव आप लोगों के साथ खडा हूँ तथा केवट समाज के हक और अधिकारों पर आंच नहीं आने दूँगा
कहार केवट समाज द्वारा विशाल व भव्य कलश व श्रीहरि सद्गुरु कालू बाबा की शोभायात्रा प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार के कुशल नेतृत्व में कस्बे के मैन बाजार होते हुए मंदिर तक निकाली गई जिसका जगह जगह ड्रोन से पुष्पवर्षा व तोरण गेट लगा कर सर्व समाजों द्वारा प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार का माला व साफा से स्वागत किया गया और प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार को अमरूद, नारंगियो व अन्य फलों से तौला गया जिसमें उमड़े हजारों श्रध्दालु एवं समाज बंधु साथ थे इस अवसर पर विशाल जनसभा भी रखी गई जिसको मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के ऊर्जा एवं बूंदी जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने संबोधित करते हुए कहा की केवट समाज मेहनती एवं वफादार समाज है इस समाज की तरक्की व उन्नति के लिए राज्य सरकार से हर संभव प्रयास करवाएंगे केवट समाज को राजनीति में भी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे तथा शिक्षा मे आगे बढे क्योंकि शिक्षा से ही समाज में नई चेतना आती है और जब भी राज्य सरकार अन्य समाजों के बोर्डों मे पद की नियुक्ति करेंगे तो सब से पहले केवट कल्याण बोर्ड में भी पदाधिकारी की नियुक्ति करवाने का भरोसा दिलाया है
समारोह की अध्यक्षता कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव हरिनंद कहार ने करते हुए कहा की हमारा समाज एकजूट होगा तभी हमारे समाज की राजनीतिक मे पहचान बन सकती है और जिस समाज की राजनीतिक मे पहचान होती है वही समाज तरक्की कर रहा है तथा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सदैव आप लोगों के सुख दुख में साथ खड़े हैं और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए प्रयासरत हैं
विशिष्ठ अतिथि पूर्व मंत्री बाबूलाल वर्मा ने कहा कि शिक्षा से ही राजनीतिक जागृति आएगी भी तथा मंच के प्रदेश संरक्षक मोतीलाल मेहरा चेयरमैन ने समाज के कल्याण व उत्थान के लिए केवट बोर्ड को संविधानिक दर्जा देने के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति व अन्य राज्य की भांति राजस्थान में भी नदी व तालाबों को कहार केवट समाज को आवंटन किया जाए
मंच संचालन प्रदेश महामंत्री व प्रवक्ता डाँ नरेन्द्र मेहरा ने करते हुए कहा की राजस्थान में हमारे समाज को कीर-कहार केवट कश्यप मेहरा निषाद के नामों में बटे हुए थे जिन्हें एक मंच पर लाने का काम हमारे प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार ने किया है।वरिष्ठ उपाध्यक्ष फूलचंद कहार एडवोकेट ने आभार व्यक्त किया
इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक मोतीलाल मेहरा चेयरमैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष फूलचंद कहार एडवोकेट , बूंदी जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, प्रदेश सचिव अनुसुइया गोस्वामी, टोंक जिलाध्यक्ष सायर लाल मंगरियाव, मांगीलाल कहार वरिष्ठ अध्यापक, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश कहार,महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूनी के निदेशक डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट, बूंदी पटवार संघ के जिलाध्यक्ष घनश्याम कहार, मानवाधिकार एसोसिएशन के टोंक जिला उप सचिव जितेन्द्र धीवर, प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री राजेन्द्र कहार, सहित हजारों समाज बंधु व श्रद्धालु मोजूद थे।













