भीलवाड़ा। सुभाषनगर वार्ड 64 में चंबल जल योजना के कार्य के दौरान कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए आम आदमी पार्टी के नेता हेमेन्द्र सिंह मेहता ने स्मार्ट हलचल न्यूज के माध्यम से सुभाषनगर क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्र ठीक करवाने की मांग पार्षद एवं प्रशासन से की थी। इस मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पार्षद एवं प्रशासन द्वारा सुभाषनगर वार्ड 64 में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य प्रारंभ करवा दिया गया। सड़क मरम्मत कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और उन्होंने राहत महसूस की है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि पार्टी हमेशा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी क्षेत्र के विकास तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।
