Homeभीलवाड़ाशाहपुरा में धरतीपुत्र परेशान, खाद को लेकर जगह-जगह चक्कर — तय दर...

शाहपुरा में धरतीपुत्र परेशान, खाद को लेकर जगह-जगह चक्कर — तय दर से अधिक वसूली से किसानों में आक्रोश

शाहपुरा। रबी की तैयारी में जुटे किसानों के लिए इस बार खाद का संकट बड़ी समस्या बन गया है। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को खाद के लिए जगह-जगह भटकना पड़ रहा है। कई केंद्रों पर खाद की कमी बताई जा रही है, वहीं कुछ स्थानों पर निर्धारित दर से अधिक राशि वसूल किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं।

जानकारी के अनुसार कई किसानों ने बताया कि सुबह से शाम तक खाद वितरण केंद्रों के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल रही। स्थिति यह है कि कई जगह दलालों द्वारा तय कीमत से अधिक लेकर खाद उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे किसानों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है।

किसानों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि तत्काल व्यवस्था सुधारें और किसानों को उचित दर पर समय पर खाद उपलब्ध करवाई जाए। अगर जल्द ही राहत नहीं मिली तो किसान आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि जब खेत में बीज डालने का समय है, ऐसे में खाद नहीं मिलने से उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है। जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया है कि वे इस गंभीर समस्या पर तुरंत ध्यान दें, ताकि धरतीपुत्रों को राहत मिल सके।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES