शाहपुरा (भीलवाड़ा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम खामोर स्थित इंडेन LPG ग्रामीण वितरक एजेंसी का तहसीलदार शाहपुरा, भींवराज परिहार द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गैस सिलेंडरों के भंडारण, वितरण व्यवस्था एवं उपभोक्ताओं को दी जा रही सेवाओं का गहनता से जायजा लिया गया। तहसीलदार भींवराज परिहार ने एजेंसी संचालक को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नियमानुसार एवं समय पर उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, अनियमितता या अतिरिक्त वसूली पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, वितरण प्रणाली एवं सुरक्षा मानकों की भी जांच की गई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन को राहत प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
अंत में एजेंसी संचालक को निर्देशित किया गया कि सभी उपभोक्ताओं को सरकारी नियमों के अनुसार उचित मूल्य पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की शिकायत का त्वरित समाधान किया जाए।
