Homeभीलवाड़ाखांखला गांव में राम महोत्सव को लेकर निकाली शोभायात्रा

खांखला गांव में राम महोत्सव को लेकर निकाली शोभायात्रा

गंगापुर – निकटवर्ती ग्राम खांखला में अयोध्या में रामलाल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। समूचे गांव को भगवा रंग में सजाया गया। खांखला सरपंच रतनलाल सोनी ने बताया कि अयोध्या में रामलाल प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर समूचे खांखला गांव में बाजारों को भगवा रंग में सजाया गया। घर-घर पर भगवा ध्वज लगाया गया। समूचे गांव का माहौल राम में हो गया। वही गांव में शोभायात्रा बैंड बजो, ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गो से होकर निकली। भक्त नाचते गाते शोभायात्रा में चल रहे थे। शोभायात्रा में भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे, वहीं गंगापुर पुलिस थाने का जप्ता भी मौके पर तैनात रहा।

RELATED ARTICLES