Homeभीलवाड़ाखारी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत दोनो नहाने उतरे...

खारी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत दोनो नहाने उतरे थे, करते थे किराणा दुकान पर काम

भीलवाड़ा । आसींद उपखंड के शंभूगढ़ थाना क्षेत्र से दर्दनाक खबर सामने आई है यहां दो युवकों की खारी नदी में डूबने से मौत हो गई गोताखोरों ने बमुश्किल दोनो के शवों को बाहर निकाला दोनो युवक आसींद में किराना की दुकान पर काम करते थे जो मंदिर में दर्शन करने आए थे लेकिन नदी में नहाने गए तो यह दर्दनाक हादसा हो गया । शंभूगढ़ थाना पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर आमेसर निवासी 25 वर्षीय पवन वैष्णव और 26 वर्षीय राजू बलाई जयनगर स्थित सगस जी के मंदिर दर्शन करने आए थे पास ही खारी नदी में दोनो नहाने उतरे तो वह डूब गए । घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और भीलवाड़ा से एस डी आर एफ टीम को मौके पर बुलाया गया और परिजनों को सूचित किया गया । टीम ने घंटो सर्च ऑपरेशन चलाया और एक एक कर दोनो के शवों को ढूंढ निकाला पुलिस ने दोनो के शव आसींद अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और आवश्यक कार्यवाही शुरू की । उधर दो घरों के चिराग बुझने से घर में मातम पसर गया और परिजनों में शौक की लहर दौड़ गई ।

IMG 20240823 WA0088

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES