खातन खेड़ी गांव से निम्बाहेडाखुर्द सड़क मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे, सड़क निर्माण कार्य अधरझूल में

बनेड़ा – उपखण्ड सर्किल के खातन खेड़ी गांव से निम्बाहेडाखुर्द तक की तीन किलोमीटर सडक निर्माण रास्ते में खातेदारी जमीन आने की वजह से सडक निर्माण का कार्य करीब छह माह से अधर में लटका पडा हुआ है। वर्तमान मे बारिश का मौसम होने के कारण सडक निर्माण के लिए कि गई खुदाई के कारण रास्ते पर जगह जगह पर बडे़ बड़े गड्ढ़े पडे होने के साथ ही उनमे बारिश का पानी जमा हो जााने के कारण लोगों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है।
उपरेडा ग्राम पंचायत के खातन खेड़ी गांव से निम्बाहेडाकला पंचायत के निम्बाहेडाखुर्द गांव को जोड़ने वाले तीन किलोमीटर रास्ते पर लगभग 60 लाख की लागत से ( मिसिंग लिंक नॉन पैचेबल) सडक स्वीकृत है। जिसमें से दो किलोमीटर तक सडक निर्माण कार्य हो चुका है। शेष सडक निर्माण कार्य खातेदारी जमीन के साथ ही खातनखेडी गांव में आबादी क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण अटका हुआ। सडक निर्माण के लिए खुदाई कर देने रास्ते में जगह जगह पर पानी के जमा हो जाने के कारण यहाँ पर से निकलने निकलने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सडक निर्माण कार्य को पूरा करवाने की मांग की है। इस रास्ते पर आबादी क्षेत्र में सड़क के दोनों तरफ कच्चे पक्के अतिक्रमणो की भरमार होने से रास्ता सकरा हो जाने से और ज्यादा परेशानियां बढ गई है। इस बाबत कई बार प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं।