शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-स्मार्ट हलचल|पिवनिया तालाब के सामने शिव शक्ति धर्मशाला के यहा राधा-कृष्ण मन्दिर व मंशापूर्ण महादेव के जलाभिषेक कर के खीर-मालपुए का भोग लगाया गया।जिसमें खटीक समाज के सभी समाजजनों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।समाज के इस कार्यक्रम में महिलाओं ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।महिलाओं ने दिन भर महादेव व राधा-कृष्ण के भजन गाये एवं भगवान के भजनों पर नृत्य भी किया।पुरूषों ने महादेव का जलाभिषेक कर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया।साम को समाज के समस्त सभी समाजजनों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
वही दूसरी और पिवनिया तालाब के किनारे माणा घाट शिव मन्दिर के पुजारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि महादेव के दिन भर महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन चलता रहा महिलाएं भजनों पर नाचती हुई महादेव की भक्ति में लीन हो गई।इस दौरान महादेव के पांच जोड़े में बैठे थे।साम को भक्तों द्वारा भोजन-प्रसादी का कार्यक्रम भी रहा गया।सभी भक्तों ने भोजन-प्रसादी का आनन्द लिया।
