Homeभीलवाड़ाखटीक समाज द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आज 46 जोड़ें बनेंगे हमसफर

खटीक समाज द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आज 46 जोड़ें बनेंगे हमसफर

सांवर मल शर्मा
आसींद । श्री शिवशक्ति सेवा समिति खटीक समाज आसींद के तत्वाधान में आज आयोजित होने वाले द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया । विवाह सम्मेलन को सफल  बनाने के लिए कार्यकर्ता मंगलवार को दिनभर पांडाल में डटे रहे । मंगलवार को मंत्रोच्चार के साथ गणपति स्थापना के बाद बड़ा विनायक स्थापना की गई । आने वाले दूल्हा दुल्हन के लिए तथा बारातियों के ठहरने के लिए माकूल व्यवस्था की गई । गर्मी से बचने के लिए समिति की ओर से जगह जगह कूलर , ठंडे पानी सहित कई तरह की व्यवस्था पर ध्यान रखा गया । विवाह सम्मेलन में आने वाले दूल्हा दुल्हन की तहसील कार्यालय से बिन्दौली की शुरुआत होगी जो आसींद शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए विवाह स्थल पहुंचेगी । सम्मेलन में शोभायात्रा के साथ ऊंट की सवारी , घोड़े की सवारी तथा रथ के साथ शोभायात्रा निकलेगी जो सम्मेलन का आकर्षण का केंद्र रहेगा । इसके बाद तुलसी विवाह के साथ पाणिग्रहण संस्कार की विधि विधान के साथ तथा मंत्रोच्चार के साथ 7 फेरों की परंपरा पूरी की जाएगी इसके लिए दूल्हा दुल्हन के लिए अलग अलग हवन कुंड बनाए गए । पाणिग्रहण संस्कार के बाद आशीर्वाद समारोह होगा बाद में बारात का विदाई समारोह आयोजित होगा । ये रहेंगे मौजूद – समिति के अध्यक्ष छगन लाल सोलंकी ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य सानिध्य महंत 1008 सुरेश दास जी महाराज , 1008 महेन्द्रपुरी जी महाराज आस पहाड़ दरबार , हेमराज जी पोसवाल पुजारी मालासेरी डूंगरी का मिलेगा , मुख्यअतिथि जोराराम कुमावत डेयरी व पशुपालन मंत्री , डॉ मनोज कुमार राजोरिया पूर्व सांसद धौलपुर करौली , सांसद दामोदर अग्रवाल , भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा , जब्बरसिंह सांखला विधायक आसींद , बंशीलाल खटीक पूर्व विधायक राजसमंद , विट्ठल शंकर अवस्थी पूर्व विधायक , उदय लाल भडाना विधायक , रामलाल गुर्जर पूर्व विधायक , देवीलाल साहू चेयरमैन आसींद , बाबूलाल नागर पूर्व मंत्री , धीरज गुर्जर पूर्व मंत्री , रामलाल जाट पूर्व मंत्री , अक्षय त्रिपाठी जिला अध्यक्ष कांग्रेस , हंगामीलाल मेवाड़ा पूर्व विधायक , लक्ष्मीलाल गुर्जर अध्यक्ष सवाईभोज ट्रस्ट व पूर्व विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES