खटीक समाज के चन्देरिया परिवार ने मनाया ढूंढ महोत्सव

शाहपुरा-खटीक समाज शाहपुरा में ढूंढ महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।खटीक समाज शाहपुरा में चन्देरिया परिवार के धनराज चन्देरिया मानपुरा वाले पोते व बालूराम सौलंकी के दोयते राजेन्द्र चन्देरिया के पुत्र दक्ष चन्देरिया का समाज के पंच गणों ने बड़े ही धूमधाम के साथ ढूंढ महोत्सव मनाया।जिसमे पंच गणों ने बच्चे दक्ष चन्देरिया को अच्छा स्वास्थ्य, लम्बी आयु और बुरी नजर से बचने का आशीर्वाद दिया। इस ढूंढ महोत्सव में बच्चे की भुवा संजू-सोनिया व ननिहाल फुल्ली-पताशे लेके आये।इस ढूंढ महोत्सव में ढूंढने आये समाज के पंच गणों को मिठाई खिलाकर मुह मीठा कराया गया व समस्त समाज गण व पंच गणों का चन्देरिया परिवार ने आभार व्यक्त किया।
ढूंढ महोत्सव का उद्देश्य यह कब क्यो और किस लिए मनाया जाता है-राजस्थान में बच्चे के जन्म के बाद पहली बार होली पर ‘ढूंढ महोत्सव’ मनाया जाता है।यह मुख्य रूप से बच्चे के स्वास्थ्य,लम्बी आयु और बुरी नजर से सुरक्षा के लिए ननिहाल पक्ष द्वारा नई पोशाक,पकवान (फुल्ली,पताशे) और उपहारों के साथ मनाया जाता है।